हम कौन हैं
वैदिक सनातन संस्कार समिति, इन्दौर एक धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है जो वैदिक हिन्दू संस्कारों, विशेष रूप से आर्य पद्धति से विवाह संस्कार के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य दम्पत्तियों को वैधानिक, सरल और सम्मानजनक ढंग से वैवाहिक जीवन की शुरुआत कराने में सहयोग देना है। अनुभवी आचार्यों के मार्गदर्शन में प्रत्येक विवाह शुद्ध वैदिक मन्त्रों के साथ, सभी दस्तावेज़ों की जाँच तथा शासकीय रजिस्ट्रेशन हेतु पूर्ण सहयोग के साथ सम्पन्न कराया जाता है।
